फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Night Club Bulldozer Action: Goa के Night Club पर बुलडोजर एक्शन! मालिकों की बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 10 Dec 2025 09:42 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

कई जिंदगियों को निगलने वाले गोवा के लूथरा बंधुओं के चर्चित क्लब पर सरकार ने तगड़ा एक्शन ले लिया है।  जिसके बाद बुलडोजर गरजा और देखते ही नाइट क्लब जमनीडोज हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक्शन वागाटर इलाके में स्थित एक दूसरे क्लब पर लिया गया है।  जिसपर बुलडोजर चला. क्लब चेन के दूसरे क्लब को जमींदोज कर दिया गया है. लूथरा ब्रदर्स का अरपोरा गांव का 'बर्च बाय रोमियो लेन' आग में राख हो चुका है. खैर गोवा वाला क्लब भी मिट्टी में मिल गया है. इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में गोवा के क्लब पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है. बता दे की बीते 6 दिसंबर की रात गोवा के जिस नाइटक्लब में आग लगी थी, उसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भारत छोड़कर भाग चुके हैं. अब गोवा पुलिस इन भगोड़ों को वापस लाने की तैयारी में जुटी है. इसके लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है।  इन भगोड़ों को वापस लाने की कवायद में एक बड़ी अपडेट ये है की इन दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी कर दिया गया है. खबरों की मानें तो इंटरपोल ब्लू नोटिस तब जारी किया जाता है जब किसी आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है. पुलिस की जांच मामलें में आगे बढ़ी है अब एजेंसियों ने भी भगोड़ों का पता लगाने के लिए गोवा पुलिस के अनुरोध के बाद इंटरपोल के संपर्क में है।  इधर लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट को रद्द करने का आवेदन भी दिया गया है.  गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट के रद्द करने का आवेदन दिया है.। वही दूसरी तरफ नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवा पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। पकड़ा गया अजय गुप्ता मुख्य आरोपी लूथरा बंधुओं का पार्टनर है, जिसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें