गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगी जिसमें 25 लोगों की मौत पर अब नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा का पहला बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि हादसे में लोगों की मौत के बाद से वह हिल गया है। गौरतलब है कि सौरभ हादसे के बाद से ही फरार है। गोवा पुलिस की एक टीम रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई, ताकि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश की जा सके, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।