Global Diplomatic Mission: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नाम की हो रही है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की एक टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पर सांसद शशि थरूर ने खुशी जताई है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि जो पार्टी की ओर से नाम दिए गए थे। उनमें शशि थरूर का नाम शामिल नहीं हैं। इस बीच, अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कांग्रेस को आईना दिखाने का काम करते हुए नजर आ रहे है।