मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। सीएम ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें।