बेंगलुरु में साल की शुरूआत में हुई मास मोलेस्टेशन की वारदात के विरोध में दिल्ली में शनिवार की शाम सैकड़ों लड़कियां अपनी आवाज बुलंद करती नजर आईं। लड़कियों ने ‘आई विल गो आउट’ मुहिम के साथ बाराखंभा रोड से जंतर मंतर तक मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद लड़कियों को जागरूक करना और सभी को आजादी के हक के लिए मोटिवेट करना रहा।