कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आए दिन खाने-पीने को लेकर यात्रियों से मिल रही शिकायतों के बाद नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर खुद स्टेशन पर पहुंच गए। GM एम सी चौहान ने खाने के स्टॉल्स पर खुद खाना चखकर देखा और ओवर चार्ज न करने की कड़ी हिदायत भी दी। प्लेटफॉर्म नंबर पांच के ट्रैक पर गंदगी देखकर उन्होंने स्टेशन मास्टर को डांट लगाई और तुरंत गंदगी साफ करवाने को कहा।