भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ पूरा हो चुका है। आपको दिखाते हैं युद्धाभ्यास युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ की बेहद ही खास तस्वीरें। वायु सेना के युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ में पूर्वी कमांड में चार दिन तक बेहद कड़ा अभ्यास किया गया। चीन की सीमा के करीब सुपर हरक्यूलिस विमान के जरिए आर्टलरी गन रेजीमेंट को उतारा गया। वहीं युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ में सुखोई एयरक्राफ्ट के जरिए 100 किलो बम भी बरसाए गए। इसके अलावा एयरफोर्स के एमआई 17 V5 हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्गम क्षेत्रों में लाइट फील्ड गन यूनिट को उतारने के साथ ही 80 एमएम के राकेट भी दागे गए।