उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. इस दौरान पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि इस मामले में विक्टिम कार्ड खेलने वाली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को उमेश पाल के कत्ल की साजिश का पता था. यही नहीं वो अपने शौहर अतीक के इशारे पर इस साजिश को अंजाम तक पहुंचा रही थी. ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं, जब किसी गैंगस्टर या बाहुबली की पत्नी ने पति के जेल जाने पर गैंग की कमान संभाली हो. बल्कि ऐसे कई नेता और माफिया गैंगस्टर हैं, जिनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नियों ने कमान संभाली है.