भाई दूज के मौके पर दिल्ली परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए बस सर्विस फ्री कर दी है। मुफ्त सवारी के इस तोहफे से दिल्ली की महिलाएं बहुत खुश हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी इलाकों में डीटीसी की एसी व नॉन-एसी बसों में आने-जाने की सुविधा मुफ्त मिलेगी। ये मुफ्त सेवा भाई दूज पर दिन भर रहेगी। महिलाएं इस दिन DTC की बसों में सफर कर इस सुविधा का फायदा उठा रही हैं।