950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की दलील मान ली है। कोर्ट ने कहा है कि हर केस में अलग-अलग ट्रायल होगा। अब लालू प्रसाद के खिलाफ आपराधिक साजिश का केस भी चलेगा। कोर्ट ने 9 महीनों में सुनवाई पूरी करने का आदेश भी दिया।