पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उनको याद कर रहा है। इस मौके पर संसद भवन में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बाबा साहब की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अंबेडकर को दलितों के साथ देश के गरीब और निर्बल वर्ग का मसीहा बताया।