उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में पिता–पुत्र के बीच विवाद अब भी जारी है। हालांकि मुलायम के कुछ नरम रवैया दिखाने पर अखिलेश ने उनके घर जाकर मुलाकात की। रामगोपाल यादव को बैठक से दूर रखा गया था।सूत्रों के मुताबिक मुलायम, अखिलेश को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का अकेला दावेदार मानने को तैयार हो गए और टिकट बंटवारे में भी अखिलेश की पसंद-नापसंद ही आखिरी मुहर का काम करेगी, लेकिन कहा जा रहा है कि अखिलेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मसले पर अड़ गए हैं। मुलायम राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपने पास रखना चाहते हैं, जबकि अखिलेश भी पार्टी के अध्यक्ष पद पर अड़ गए हैं।