हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर सोमवार 12 जून को कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के बाद किसानों ने चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं. नेशनल हाइवे जाम करना ठीक नहीं है.