उड़ी हमले में मारे गए शहीदों के परिजनों ने सरकार से इंसाफ की मांग करते हुए, कार्रवाई की मांग की है। शहीदों के परिजनों में सरकारों के खिलाफ खासा गुस्सा भी नजर आ रहा है। बता दें कि उरी हमले में बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों के जवान शहीद हुए हैं। राज्य सरकारों ने शहीदों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।