छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सोमवार को हाथी का एक बच्चा कुएं में गिर गया। बच्चे को निकालने की कोशिश में हथिनी भी कुएं में जा गिरी। गांववालों ने हथिनी और उसके बच्चे को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन विफल होने पर वन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांववालों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।