झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 21वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पहुंचे। राज्यपाल राम नाईक ने राज्य के साथ ही बुंदेलखंड में भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत पर जोर दिया।