Air India Flight: एअर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लंदन जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली लौटना पड़ा है।
दरअसल, गुरुवार दोपहर को एअर इंडिया की दिल्ली से लंदन के हीथ्रो जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण विमान को उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा।