जल्द ही ट्रंप सरकार द्वारा इंडियन एयर फोर्स को सैन्य ड्रोन का तोहफा दिया जा सकता है। ट्रंप प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 जून को व्हाइट हाउस में बैठक कर इस सौदे पर बातचीत की थी। इसी मुलाकात के बाद अमेरिका ने भारत को 22 अनआर्म्ड गार्जियन ड्रोन बेचने की घोषणा की थी। आइए जानते हैं इससे भारत को क्या फायदे होंगे..