11 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश के पहले दौर के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी प्रचार अभियान में कूद पड़ी हैं। आगरा में एक रैली के दौरान डिंपल ने यूपी में पिछले पांच साल में हुए विकास के गुण गाए और महिलाओं की सुरक्षा के साथ रोजगार बढ़ाने का भी दावा किया। डिंपल ने लोगों से कहा कि अगर यूपी में विकास यात्रा को जारी रखना है तो फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा।