दिल्ली के वेलकम स्थित राजा मार्केट में शनिवार शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब पैसे को लेकर जींस कारोबारियों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई गोलीबारी से पूरा इलाका सिहर उठा। गोलीबारी में एक युवती घायल हो गई। उसे तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एतिहातन इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो गुटों में 17 राउंड फायरिंग हुई।