दिल्ली विधानसभा में पहले दिन ही जमकर हंगामा हुआ तो स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष सदन को सुचारू ढंग से चलने देना नहीं चाहता। मैं चेतावनी देता हूं कि अगर विपक्ष नियम और कानून का उल्लंघ करेगा या फिर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये व्यवहार निंदनीय है।