फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड? | Winters | Heavy Rain

Mon, 27 Oct 2025 09:00 AM IST
तन्मय बरनवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

दिल्ली के मौसम में बदलते दिन के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो अब राजशनी में ठंड दस्तक देने को तैयार, IMD ने दसूरी तरफ आज हल्की बारिश की संभावना जताई है वहीं तापमान में और गिरावट के आसार दिल्ली में मौसम अब पूरी तरह बदलने को है। खबरों की मानें तो सोमवार को राजधानी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह का समय साफ रहेगा लेकिन शाम या रात में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम में ठंडक और बढ़ती नजर आएगी। बता दें कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। खबरों की मानें तो इस दौरान पारा 15 डिग्री के पास लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। बात अगर आया नगर की करें तो सबसे ठंडा इलाका ये रहा। यहां न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। साथ ही, आर्द्रता का स्तर 94 से 33 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह-शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा। इस बीच दिल्ली ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों के भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें