फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Election Results: 12 सीटों में 7 सीटों पर BJP को मिली जीत, AAP 3 सीटों पर सिमटी।

Wed, 03 Dec 2025 11:38 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज कर ली।  वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।

द्वारका, चांदनी चौक, शालीमार बाग से बीजेपी ने जीत दर्ज की है।आम आदमी पार्टी के अनिल ने MCD उपचुनाव में वार्ड नंबर 35  BJP के जय पाल को हराकर मुंडका वार्ड जीत लिया है। दिल्ली नगर निगम के मुंडका वार्ड नंबर 35 के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को 11 अन्य वार्ड्स के साथ हुए थे।भारतीय जनता पार्टी के जय पाल, आम आदमी पार्टी के अनिल और कांग्रेस पार्टी के मुकेश इस सीट पर मैदान में थे। इस साल की शुरुआत में उस समय के पार्षद गजेंद्र सिंह द्राल के दिल्ली विधानसभा में विधायक चुने जाने के बाद वार्ड में उपचुनाव हुए थे। 

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इलेक्शन में बीजेपी 13 में से 7 सीटों पर जीती है. बहुमत हमें मिला है लगभग 45 फीसदी दिल्ली के मतदाताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है जबकि आम आदमी पार्टी को बहुत कम वोट प्रतिशत प्राप्त हुआ है. एमसीडी का चुनाव लोकल मुद्दों पर होता है और 2 साल तक एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया पिछले सात आठ महीना से हमारी सरकार है और हम लगातार कूड़ा निस्तारण पर कार्य कर रहे हैं 20027 तक कूड़े के पहाड़ दिल्ली से खत्म होंगे और उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में हम पूरी मजबूती के साथ दिल्ली की जनता के बीच में जाएंगे.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें