गांधी नगर दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में गिनी जाती है। पिछले कुछ चुनावों से इस सीट का नाम अरविंदर सिंह लवली की वजह से है। वो यहां से चार बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार वह बीजेपी की तरफ से मैदान में उतरे हैं। ऐसे में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली से अमर उजाला ने खास बातचीत की इस दौरान उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए बड़े बयान दिए है