पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चला है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। मनीष सिसोदिया ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की कि आप ये मानकर वोट दीजिए कि पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनने वाले हैं। हालांकि बाद में उन्होंने बात संभालने की कोशिश की और कहा कि केजरीवाल पार्टी के संयोजक हैं, राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना उन्हीं की जिम्मेदारी है।