फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: CM Rekha Gupta पर क्यों हुआ हमला? वजह आई सामने! | Delhi CM

Wed, 20 Aug 2025 12:11 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिविल लाइंस थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।बुधवार की सुबह को मुख्यमंत्री आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह अप्रत्याशित घटना घट गई। एक व्यक्ति परिसर में कार्यक्रम में पहुंचा। उसने सीएम को कुछ कागज दिए, इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। साथ ही हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। हमलावर ने मुख्यमंत्री के साथ गंभीर शारीरिक झड़प करने का भी प्रयास किया।वहीं, मामले में शुरुआत में सीएम को थप्पड़ मारने की बात सामने आई थी, बाद में यह बात सामने आई कि मुख्यमंत्री को पत्थर फेंकर मारने का प्रयास किया गया था। वहीं, घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ चश्मदीद भी सामने आए हैं।

'वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया'
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि "यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला को लेकर शख्स शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुंचा तो अफरा-तफरी मची थी, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया था। यह गलत है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें