फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: Taj Hotel के बाद Max Hospital को बम से उड़ाने की धमकी| Bomb Threat | Delhi Police

Sun, 14 Sep 2025 11:38 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में पांच सितारा ताज पैलेस होटल के बाद अब शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि, मैक्स अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक अज्ञात बम धमकी प्राप्त हुई। हमारी आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार, तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और हमारे परिसर में सतर्कता के साथ तलाशी ली गई। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हमारे मरीजों, स्टाफ और आगंतुकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। बता दें कि इस तरह की धमकी शुक्रवार को हाई कोर्ट को भी दी गई थी। लेकिन जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें