सीबीआई बनाम सीबीआई विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस ने सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी 26 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय तथा राज्यों की राजधानियों में सीबीआई कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेगी।