कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने पांच गारंटी में शामिल शक्ति योजना को रविवार से शुरू कर दिया। इसके तहत सरकारी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस योजना का उद्घाटन किया, उन्होंने महिलाओं को मुफ्त टिकट जारी किए।