बिहार में तेजस्वी यादव के इस्तीफों को लेकर महागठबंधन के बीच छिड़ी जंग और बढ़ती जा रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महागठबंधन को बिखरने से बचाने के लिए सामने आई हैं। उन्होंने लालू-नीतीश दोनों से बातचीत की है और मसले को जल्द सुलझाने की गुजारिश भी की है। लेकिन संभावनाएं जो निकल के सामने आ रही है, उससे यही लगता है कि तेजस्वी यादव को इस्तीफा देना पड़ सकता है।