बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी शादी देखने को मिली। अपहरण के मामले में कोर्ट ने अजीबो गरीब फैसला सुनाया। प्रेम प्रसंग के मामले में एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था। लड़की के घरवालों ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। इस घटना के बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि इन दोनों की शादी करवाई जाए उसके बाद ही लड़के को जमानत दी जाएगी।