मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव की मीटिंग में कांग्रेस नेताओं ने जमकर गाली-गलौज की। मीटिंग खत्म होते ही टिकट के दावेदारों में भिड़ंत शुरू हो गई । दावेदारों का आरोप था कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने बीजेपी सांसद से पैसे लेकर राष्ट्रीय सचिव के सामने गलत जातिगत आंकड़े रख रहे हैं, ताकि ठाकुरदुवारा सीट से कांग्रेस ठाकुर प्रत्याशी न उतारे।