पीएम मोदी ने एलान कर पुराने नोटों के रद्दी कहा लेकिन अभी भी कई जगहों पर लोगों को तनख्वाह में पुराने नोट दिए जा रहे हैं। चलन में बंद होने के बावजूद लोगों को 500-1000 के नोट दिए जा रहे हैं। नोएडा में अमर उजाला एक ऐसी ही फैक्टरी पर पहुंचा जहां वेतन में पुराने नोट दिए जा रहे थे। लेकिन अमर उजाला की टीम को देखते ही कंपनी मालिक ने वेतन बांटना बंद कर दिया।