भदोही के जीटी रोड पर लालानगर के पास शनिवार सुबह खड़े एक ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से भिड़ गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था की पुलिस को ट्रक की बॉडी काटकर घायलों को निकालना पड़ा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।