फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिंगर प्रिंट देने पर राशन,सीएम अखिलेश ने शुरु की EPOS योजना

Fri, 09 Dec 2016 11:29 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोक भवन में  ईपीओएस यानि इलेक्ट्रॉनिक प्वॉंइट ऑफ सप्लाई मशीन योजना का शुभारंभ किया । योजना के तहत राशन वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसे प्रदेश में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। योजना की शुरुआत के मौके पर रतन टाटा,सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव,यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद थे। इस योजना को लेकर पिछले साल 21 दिसंबर 2015 में टाटा ट्रस्ट और यूपी सरकार ने एक एमओयू साइन किया था । जिसमें स्वास्थ्य,शिक्षा,सौर ऊर्जा और खेती के क्षेत्र में भागीदारी के साथ काम करना है ।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें