मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का अलग ही मिजाज है। कभी वो गाना गाते हैं तो कभी किसी आयोजन में ठुमके भी लगा देते हैं। भावुक भी कई बार हो जाते हैं। लेकिन, मंगलवार को सीएम शिवराज का एक और अनोखा मिजाज दिखा। उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ लंच में घर से लाया हुआ टिफिन खाया। इतना ही नहीं, खुद शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को अपने हाथ से खाना भी परोसा।