फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: अदाणी-अंबानी का नाम लेकर वकील ने ऐसा क्या बोला, जिसपर CJI सूर्यकांत ने लगा दी क्लास?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 23 Feb 2026 09:28 PM IST

CJI Surya Kant on Advocate Mathews Nedumpara: देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नाराज हो गए। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक सुनवाई के दौरान सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत एक वकील पर गुस्सा हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने वकील को सावधान करते हुए चेतावनी दी कि उनकी कोर्ट में ये बदतमीजी नहीं चलेगी।

दरअसल वरिष्ठ वकील मैथ्यूज नेदुम्पारा ने सीजेआई की पीठ के समक्ष कहा कि एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें न्यायपालिका के कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती दी गई और जजों की नियुक्ति के लिए नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन को लागू करने की मांग की गई। जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऐसी कोई  याचिका रजिस्टर नहीं है। इस पर वकील नेदुम्पारा ने नाराजगी जाहिर की और कहा, 'अदाणी और अंबानी के लिए सांविधानिक पीठ गठित की जाती हैं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई ही नहीं होती।'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वकील की इस बात से सीजेआई नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत वकील नेदुम्पारा को चेतावनी दी कि 'मिस्टर नेदुम्पारा, आप मेरी अदालत में जो कह रहे हैं, उसे सोच-समझकर बोलिए। आपने चंडीगढ़ में भी मुझे देखा है, दिल्ली में भी...। ये मत सोचिए कि जैसे आप दूसरी पीठ के साथ बदतमीजी करते रहे हैं, वैसे ही आप मेरी कोर्ट में भी बदतमीजी करेंगे। मैं आपको चेतावनी देता हूं।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें