बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का तूफान खड़ा हो गया। महीनों से जिस युद्ध-ड्रामा को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, उसकी पहली झलक ने दर्शकों को हैरान भी किया। इसी के साथ चीन भी टीजर देख बौखलाया हुआ है।