उत्तराखंड में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। उत्तरकाशी थराली आपदा से प्रदेश उभर भी नहीं पाया कि चमोली में बादल फटने की घटना सामने आ गई। पूरा बाजार और लोगों के घर मलबे से पटे हैं। दो लोगों के लापता होने की खबर हैं। हादसे के बाद जो तस्वीरे सामने आई है वो दर्दनाक है। क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उभरना मुश्किल होगा। लोगों के रोजगार के साधन और जीवन पूंजी सब खत्म हो गए।