एनडीए के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार वेंकैया नायडू चुनाव जीत गए हैं। विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को नायडू ने करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद बीजेपी में खुशी की लहर देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वेंकैया नायडू को बधाई दी।