फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketan Agarwal: सिया गोयल और चेतन चौधरी का CCTV वीडियो वायरल, केतन हत्याकांड में तीसरे शख्स का नाम आया सामने

Thu, 25 Jun 2026 09:22 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी।

इस हत्याकांड में एक और नाम जांच के घेरे में है। साजिश में चेतन का करीबी दोस्त नीरज  की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना जानकारी दिए उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल, पुणे पुलिस नीरज से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें