सेंट्रेल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स यानी सीबीडीटी ने 10 लाख लोगों को मैसेज भेजा है। ये वो लोग हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद पैसे जमा कराए हैं। सीबीडीटी ने इन लोगों से जमा कराए गए पैसों का ब्यौरा मांगा है। इसके साथ ही सीबीडीटी ने मैसेज भेजकर उन टैक्स पेयर्स को बधाई दी है जिन्होंने अग्रीम टैक्स पे कर दिया।