फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए बेरोजगारों ने दी ये चेतावनी!

Fri, 30 Dec 2016 10:53 AM IST
शिव त्रिपाठी, अमर उजाला टीवी/ इलाहाबाद

उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती के बचे हुए पदों पर आठवीं काउंसिलिंग कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद में शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सातवें चरण की काउंसिलिंग के बाद भी तकरीबन सात हजार पद खाली हैं। लिहाजा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार आठवें राउंड की काउंसिलिंग जल्द से जल्द कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वो आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें