यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की बैठक में केन्द्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सख्त हिदायत व नसीहत देते हुए कहा कि जिन लोगों को नई वव्यस्था में काम करने में कठिनाई हो रही है वो इस्तीफा देकर घर बैठ सकते हैं। उनके पास एक हफ्ते का समय है सम्मान के साथ इस्तीफा दे दें। उन्हें सरकारी व्यवस्था के मुताबिक पेंशन मिल जाएगी। दिल्ली में आयोजित इस मीटिंग में उन्होंने टारगेट की जानकारी देते हुए कहा कि 25 सितंबर 2018 तक यूपी के हर घर में बिजली पहुंचानी है। शत प्रतिशत घरों में 24 घंटे बिजली पहुंचनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में एक रुपये की रिश्वत भी नहीं चलेगी। रिश्वत में चाय भी पी तो कार्रवाई होगी।