दिल्ली, आंध्रप्रदेश और् गोवा समेत तीन राज्यों में उपचुनाव है। दिल्ली के बवाना, आंध्रप्रदेश के नंद्याल और गोवा के वलपोई और पणजी विधानसभा सीटों पर विधायकों की किस्मत का फैसला होगा। दिल्ली की बवाना सीट पर जहां केजरीवाल की साख दांव पर लगी है तो वहीं जीत हासिल कर कांग्रेस विधानसभा में अपना खाता खोलने की कोशिश में है और बात अगर गोवा की पणजी सीट की की करें तो मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर खुद चुनाव लड़ रहे हैं।