इलाहाबाद में सिविल लाइंस स्थित तेज बहादुर सप्रू मार्ग पर स्थित एक घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।ये घर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता का है।जो परिवार समेत विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे।जब पूरा परिवार 5 दिन बाद वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।