फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ से विश्व शांति के लिए यात्रा पर निकले बौद्ध भिक्षु

संतोष पांडे, अमर उजाला टीवी/ सारनाथ Updated Mon, 28 Nov 2016 08:11 PM IST

वाराणसी के सारनाथ में श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं  ने कठिन ‘चीवर’ पूजा की भव्य शोभायात्रा निकाली। ये शोभायात्रा विश्व शांति के लिए निकाली गई। इसमें सबसे आगे धम्म चक्र प्रवर्तन मुद्रा में भगवान बुद्ध की लगभग चार फीट की प्रतिमा को बौद्ध भिक्षु लिए हुए चल रहे थे। वही प्रतिमा के बगल में दोनों तरफ विशालकाय हाथी दांत के साथ चमकीले पीले और सफेद छतरी लिए हुए लाइन में खड़े होकर पारंपरिक मंत्रोचार करते हुए चले। इस शोभायात्रा में 210 भिक्षु शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें