फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridge Collapse in Gujarat: Vadodara-Anand को जोड़ने वाला पुल ढहा | Breaking | Gujarat

Wed, 09 Jul 2025 11:16 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

गुजरात के वडोदरा जिले से आणंद को जोड़ने वाला नदी के उपर बने पुल के गिरने की जानकारी सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुल का एक हिस्सा ढहने से चार वाहन नदी में गिर गए हैं। गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि पुल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने अभी तक चार लोगों को बचा लिया है। बचाव कार्य जारी है।पुलिस ने बताया कि गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा ढहने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए।  यह पुल पादरा इलाके में बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू का काम फिलहाल चल रहा है। पड़ारा पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। जिससे चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है। गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात के अहम पुलों में शामिल है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। गंभीरा पुल के ढहने पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। घटना के बाद आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीरा नदी पर बने पुल का एक बड़ा हिस्सा ढहा हुआ है। जिस पर एक टैंकर लटका हुए नजर आ रहा है। वहीं पुल के दूसरे ओर एक बाइक लटकी हुई नजर आ रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुल गिरने से एक ट्रक, दो कारें समेत कई वाहन नदी में गिरे हैं।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें