फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: अमेरिका सहित दुनियाभर में मेटा की सर्विस के आउटेज

Thu, 12 Dec 2024 02:19 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिका सहित पूरी दुनिया में एक बार फिर से मेटा की सर्विस के आउटेज की खबर है। बुधवार देर रात अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से लाखों लोग शिकायत करने लगे, हर जगह खबर थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार फेसबुक के एक लाख से अधिक और इंस्टाग्राम के करीब 70,000 उपभोक्ताओं ने सेवाएं बंद होने की शिकायत की। लेकिन थोड़ी देर में ही फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर बहाल हो गईं। जैसे ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं बंद हुईं, लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी समस्या साझा करने लगे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट पर भी शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी। वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें मैसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप की सामान्य कार्यक्षमता से जुड़ी थीं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें