25 दिसंबर को पटना पुलिस ने बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया. कार्यालय का 'घेराव' करने आये छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इन छात्रों को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पूरा समर्थन मिल रहा है. लाठीचार्ज के बाद पप्पू यादव अपना समर्थन दिखाने के लिए इन छात्रों के बीच पहुंचे और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी. पप्पू यादव ने छात्र संघ से रेल रोको, सड़क रोको अभियान चलाने का भी आह्वान किया...